राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

फायरिंग के आरोपी को पुलिस ने पकड़ कर भेजा जेल

(रिपोर्ट- आशु अहमद, G-वार्ता)

बाजपुर। सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने खुलासा करते हुए बताया सुल्तानपुर पट्टी स्थित कर्बला में दंगल प्रतियोगिता का समापन चल रहा था उसी बीच विवाद हो गया और भीड़ एकत्र हो गई भीड़ में एक व्यक्ति द्वारा अवैध पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी जिस पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वीडियो वायरल होने पर 2 घंटे में पुष्टि कर ली गई उस व्यक्ति शिनाख्त माजिद हुसैन पुत्र हामिद हुसैन निवासी नेता नगर सुल्तानपुर पट्टी के रूप में हुई जिसको टीम बनाकर घेराबंदी कर कहलो होटल के पास उसको क्रेटा कार के साथ एवं एक पिस्टल 32 बोर तीन कारतूस के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस द्वारा  आम्र्स एक्ट सहित मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।जहां से आरोपी को उप कारागार जेल हल्द्वानी भेजा गया। सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने माजिद हुसैन का अपराधिक रिकॉर्ड जिस पर 6 मुकदमा दर्ज है और 2016-17 में दो बार गुंडा एक्ट लगाई गई है।उन्होंने बताया आयोजक पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

भीड़ में घिरने पर हवाई फायरिंग की

बाजपुर। सुल्तानपुर पट्टी स्थित कर्बला में दंगल प्रतियोगिता का समापन चल रहा था। काशीपुर के पहलवान अवतार सिंह ने घोसीपुरा के पहलवान साहरुन को कुश्ती में हरा दिया गया था। जिसके बाद हारे हुए पहलवान के भाई हारून ने जीते हुए पहलवान अवतार सिंह के पेट पर लात मार दी जिसको लेकर विवाद हो गया माजिद ने लात मारने वाले को धक्का देकर पीछे हटाया उसके बाद घोसीपुरा के लोगों ने हंगामा कर दिया।भीड़ में माजिद हुसैन को इन लोगों द्वारा घेर लिया गया उसने अपनी आत्मरक्षा के लिए हवाई फायरिंग कर दी।जिस में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़