(G-वार्ता)
रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने दी उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की समस्त क्षेत्रियो एव प्रदेशवासियो को बहुत बहुत शुभकामनाएं । विधायक शिव अरोरा ने राज्य की 22वी वर्षगांठ के अवसर पर उन राज्य आंदोलनकरियो को याद कर नमन किया जिन्होंने राज्य आंदोलन के समय अपनी प्रमुख भूमिका निभाई ओर शाहिद हो गये । विधायक शिव अरोरा ने कहा अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य बनाया था और वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड को सवार रहे हैं और प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के चहुमुखी विकास के लिये निरन्तर कार्य कर रहे हैं प्रदेश सरकार 2025 तक उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में भारत मे आगे ले जाने दिशा में कार्य कर रही है । विधायक शिव अरोरा ने कहा राज्य की स्थापना दिवस पर आज शहीद बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने का और उनको सम्मानित करने दिन है। निश्चित रूप से उत्तराखंड भारत का सबसे सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में स्थापित होगा इस दिशा में लगातार विकास परियोजना उत्तराखंड में कार्य कर रही है। विधायक शिव अरोरा ने पुनः सभी को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं ओर उत्तराखंड के विकास में सभी सहभागिता करे और देवभूमि उत्तराखंड को एक आदर्श राज्य के रूप में भारत के मानचित्र पर स्थापित होगा यही आशा व्यक्त की।
