(G-वार्ता)
बाजपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 74 स्थित ग्राम कनोरा में अज्ञात चोरों ने कमरे की दीवार में कोमल लगाकर सोने चांदी के आभूषण सहित 5000 की नकदी लेकर फरार हो गए।चोरी की सूचना पर दोराहा चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल करते हुए चोरों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगा दी है।ग्राम कनोरा निवासी मोहम्मद हसन पुत्र मोहम्मद इस्माइल दोराहा चौकी में तहरीर देकर बताया लगभग रात्रि के 4:00 बजे जब सोकर उठा तो कमरे की दीवार में कोमल लगा था और सामान बिखरा पड़ा था।जब जाकर समान देखा तो सोने चांदी के आभूषण तथा तीन नए कंबल 5000 की नगदी लेकर अज्ञात चोर मौके से फरार हो गए।दोराहा चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल करते हुए चोरों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगाते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
