राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

अंकिता भंडारी थे हत्यारों को फांसी की सजा दो: सत्यवान गर्ग

 


(G-वार्ता)

बाजपुर। दर्जनों आक्रोशित काग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी के हत्यारों को फांसी की सजा की मांग को लेकर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सत्यवान गर्ग के नेतृत्व में शहर में जुलूस निकालते हुए शहीद भगत सिंह चौक पर पहुंचकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा किया। नगर अध्यक्ष सत्यवान गर्ग पीसीसी सदस्य वरुण कपूर ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा अंकिता भंडारी के हत्यारों को बचाने के लिए जांच में लीपापोती की जा रही है यहां तक की हत्या से जुड़े होने के सबूतों को भी मिटा दिया गया।भाजपा सरकार हत्यारों को बचाने का प्रयास कर रही है जबकि हत्यारों ने प्लानिंग के साथ अंकिता भंडारी की हत्या का षड्यंत्र रच कर घटना को अंजाम दिया। सरकार द्वारा हत्यारों को बचाने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं यहां तक कि अंकिता भंडारी के हत्या से जुड़े सभी सबूतों को पहले ही मिटा दिया गया। सरकार द्वारा परिवार वालों को संवेदना व्यक्त करते हुए 25 लाख का आर्थिक सहायता का चेक शॉप पर इस मामले को ठंडे बस्ते में डालने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। उत्तराखंड की जनता अंकिता भंडारी के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग कर रही है।इस मौके पर राजकुमार, डीके जोशी,रवि बंसल,नितिन बिष्ट, तनवीर खा,रोशन यादव,रजत भंडारी,वसीम अहमद,बलबीर सिंह कालू,संजय रोहिल्ला,दिव्यांशु कश्यप,आदित्य चांनना आदि मौजूद थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़