(G-वार्ता)
बाजपुर। न्यू पूर्वांचल महासभा बाजपुर के तत्वाधान में आयोजित सार्वजनिक दुर्गा पूजा महोत्सव के शुभारम्भ पर आज नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा चीनी मिल से प्रारम्भ होकर नगर भ्रमण करते हुए अनाज मण्डी स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा महोत्सव स्थल पर पहुँची। माता के जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान हो गया। इस मौके पर न्यू पूर्वांचल महासभा बाजपुर के वरिष्ठ सदस्य सुरेश कुमार शुक्ला, अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, उपाध्यक्ष सूरज प्रकाश गुप्ता, महासचिव शीतला प्रसाद मिश्र, कोषाध्यक्ष चन्द्रबली गुप्ता, गोपाल श्रीवास्तव, राजेन्द्र प्रसाद आचार्य, राजाराम तिवारी, रामवृक्ष महतो, गनेश बहादुर, हेमन्त कुमार पाण्डेय, दीपक श्रीवास्तव, विवेक पाण्डेय, दिग्विजय सिंह, श्री नारायण सिंह, अंगद यादव, लल्लन यादव, राधेश्याम गुप्ता, बब्बन सिंह, अजय शुक्ला, देवेश प्रताप सिंह, कुसुम सैनी, लता गोयल, गीता चन्द्रा, तेजस्वनी सेवा समिति के अध्यक्ष पं. विमल शर्मा आदि थे। सार्वजनिक दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन 6 अक्टूबर 2022 को प्रातः 7 बजे से महाआरती, दुर्गा सप्तशती पाठ उपरान्त दोपहर 12 बजे से विशाल भण्डारे के साथ होगा।
