(G-वार्ता)
यूनिवर्सल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी में 24 सितंबर 2022 से 1 अक्टूबर 2022 तक एटीसी कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में डीपीएस रुद्रपुर की कुल 12 लड़कियों और 21 लड़कों ने भाग लिया। दिनचर्या में सुबह 5 बजे उठना, पीटी क्लास, ड्रिल अभ्यास, दो घंटे के लिए एन.सी.सी सम्बंधित कक्षाएं, शाम 4.30 बजे एक घंटे के लिए खेल अवधि और सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी शामिल थी।
कैडेटों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया और पदक भी जीते। दो कैडेट – डीपीएस रुद्रपुर की हिमानी जोशी और हिम्मत सिंह ने फायरिंग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। छह कैडेट-हिमानी जोशी, निम्रत कौर, तशना थापर, तनिष्का मलवाल, साक्षी आनंद और सोफिया मलिक ने सांस्कृतिक नृत्य के लिए रजत पदक प्राप्त किया।
कुल मिलाकर शिविर ने कैडेटों को राष्ट्रीय अखंडता, अनुशासन, नेतृत्व, सहयोग और उनके समग्र व्यक्तित्व विकास के लिए कई अन्य मूल्यों की शिक्षा दी।
छात्रों को शिविर का हिस्सा बनने का अवसर देने के लिए हम अपने माननीय चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर के आभारी हैं | उन्होंने विजेताओं को भी बधाई दी

