(G-वार्ता)
जसपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर महोदय, व क्षेत्राधिकारी काशीपुर महोदय के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक जसपुर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कल दिनांक 01/10/2022 को ग्राम खेडा की ओर जाने वाले नहर के रास्ते थाना जसपुर से चांस रिकवरी में अभियुक्त वासिद उर्फ वासित पुत्र नासीर हुसैन निवासी मोहल्लापट्टी चौहान थाना जसपुर उम्र 28 वर्ष को 04.05 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया ! जिसके आधार पर थाना जसपुर में मुकदमा Fir No. 378/ 22 धारा 8/21/60/29 Ndps act बनाम वासिद उर्फ वासित आदि पंजीकृत किया गया है।अभियुक्तगण को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर ज़िला कारागार हल्द्वानी भेजा जा रहा है!पूछताछ में वासित ने बताया की वो नशा करने का आदि है, नशे की लत ने उसे स्मैक बेचने पर मजबूर कर दिया वो कई सालो से मोबिन डिश वाला पुत्र रफीक अंसारी निवासी पुराने पिक्चर हाल के पास थाना जसपुर को जानता है । मोबिन ने वासित को स्मैक का नशा करने की लत लगायी और जब वासित स्मैक का नशा करने का आदि हो गया तब मोबिन डिस वाले की बातो में आकर स्मैक को जसपुर क्षेत्र में बेचने लगा । पाँच हजार की स्मैक बेचने पर मोबिन डिस वाला वासित को एक हजार रू0 देता है जो स्मैक वासित से पकडी गयी वह वासित को ए बी सी सेन्टर के पास मोबिन डिश वाले ने बेचने के लिये दी थी , मोबिन का अड्डा फिक्स है वह रोजाना सुबह शाम ए बी सी सेन्टर में आकर मिलता है , व मौहल्लो में स्मैक बेचने वाले लोगो को स्मैक देकर चला जाता है, ओर वासित नहर वाली रोड और पप्पू की कालोनी के पास जाकर नशेडी को बेचता है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद ऊधमसिहंनगर के आदेशानुसार नशा तस्करो के विरुद्ध गुण्डा एक्ट व गैंगस्टर एक्ट के तहत की जायेगी कठोर कार्यवाही।अभियुक्तों से बरामदगी 04.05 ग्राम स्मैक ,एक काले रंग की पन्नी, एक पारदर्शी पन्नी 1220/- रुपये मिले है पुलिस टीम में
प्रकाश सिहं दानू प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ,उ0नि0- ललित सिहं दिगारी,उoनिo- जावेद मलिक व कानि0 276 कमल पाल, कानि0 -1175 सुरेन्द्र सिंह रावत
