(G-वार्ता)
रुद्रपुर। वोवीनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 22 सितंबर से 25 तक के डी सिंह बाबु स्टेडियम लखनऊ में चल रही 11 वी राष्ट्रीय वोवीनाम (वियतनाम मार्शल आर्ट) प्रतियोगिता 2022 में रुद्रपुर शहर के आदर्श इंद्रा बंगाली कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार ने भाग लिया था जिसमें पुरुष सीनियर वर्ग 18 से 45 वर्ष -95 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लिया जिसमें उन्होंने अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। वही मौजूद उत्तराखण्ड वोवीनाम संघ के अध्यक्ष शिहान हिमांशु कुलेथा एवं महासचिव विनोद लखेरा ने बधाई दी, साथ ही उत्तराखण्ड टीम कोच मिंटो सैनी, मुदित अग्रवाल, पंकज दास गुप्ता, समीर उपाध्याय, दीप्ति मेहरा, विपिन जी, गगन कोर , मनीष, दशमेश स्पोर्टस अकैडमी की सचिव शांति चौधरी आनंद, नीरज राजपूत, राजकुमार एवं सभी खेल प्रेमियों ने बधाई दी साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
