(G-वार्ता)
गदरपुर। बुध बाजार स्थित कंबोज धर्मशाला में संयुक्त आयुक्त कार्यपालक राज्य कर रुद्रपुर संभाग रुद्रपुर के निर्देशों के अनुपालन में राज्य कर विभाग रुद्रपुर के तत्वधान में जीएसटी पंजीयन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया शिविर की अध्यक्षता सुश्री शुचि तिवारी सहायक आयुक्त राज्य कर खंड 2 रुद्रपुर द्वारा की गई सहायक आयुक्त महोदय द्वारा उपस्थित आगंतुकों को जीएसटी पंजीयन की आवश्यकता एवं लाभ के विषय में विस्तार से बताते हुए जीएसटी के संबंध में उत्पन्न भ्रांतियों का निराकरण किया इस pअवसर पर आर एल वर्मा संयुक्त आयुक्त कार्यपालक राज्य कर रुद्रपुर संभाग द्वारा भी शिविर का निरीक्षण किया गया तथा आगुन्तको को जीएसटी कर प्रणाली से जोड़ने हेतु जागरूक किया गया शिविर में धीरेंद्र कुमार भट्ट राज्य कर अधिकारी द्वारा आगंतुकों को जीएसटी पंजीयन की चरणबद्ध जानकारी प्रदान की गई। वही प्रशासनिक अधिकारी राकेश चंद ज़ख्मोला भी शिविर में मौजूद रहे l शिविर में 30 से अधिक आगुन्तको को पंजीयन संबंधी जानकारी प्रदान की गई तथा जीएसटी पंजीयन हेतु 11 आवेदन ऑनलाइन प्रस्तुत किए गए। शिविर में मुख्य रूप से प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़,महामंत्री संदीप चावला एवं कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा सहित व्यापारी गण मौजूद रहे ।
