(G-वार्ता)
गदरपुर । कबूतर बाजी करते हुए लोगों को विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले एक गिरोह के तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
गदरपुर के ग्राम लखनऊ निवासी गोपीचंद ने थाने में तहरीर देकर कहा कि में उसकी पत्नी को पढ़ाई के लिए कनाडा जाना था। पीड़ित ने बताया कि कुछ लोगों ने रुद्रपुर से काशीपुर मार्ग रुद्रपुर में स्थित लोगों को विदेश भेजने के लिए ब्राइट ओवरसीज नाम के आईलेट सेंटर खोल रखा था। सबसे पहले वह उक्त सेंटर के जगजीत सिंह से मिला उन्होंने पूरा विश्वास दिलाया कि उसकी पत्नी को स्टडी के लिए कनाडा भेज देगा। उन्होंने पत्नी के ओरिजिनल सभी डॉक्यूमेंट तथा चेक संख्या-147367 से सितंबर 2021 में 60 हजार, चेक संख्या-147369 से पाच लाख,चैक संख्या- 147372 से छह लाख,तथा चैक संख्या-147373 से एक लाख एव चैकं संख्या से तीन लाख के साथ कुल मिलाकर 22 लाख 10 हजार रुपए की ठगी करने का आरोप लगाया है। बताया कि उस दौरान जगजीत सिंह ने पूरा भरोसा दिलाया कि पत्नी को जनवरी 2022 मैं विदेश भेज देगा। पीड़ित ने बताया, जब पत्नी की ओरिजिनल डॉक्यूमेंट की मांग की तो सिर्फ टालमटोल करने लगा। उन्होंने पुलिस से उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उनके पैसे को वापस करवाने की गुहार लगाई । उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी विदेश फरार हो जाने की फिराक में है। प्रार्थी ने बताया कि इस संबंध में ग्राम प्रधान पति रविंद्र सिंह के अध्यक्षता में पंचायत भी हुई। लेकिन वहां पैसे देने से इंकार कर दिया। आरोप है कि पुलिस में शिकायत करने पर पीड़ित के परिवारों पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नयागांव बिलासपुर निवासी जगजीत सिंह, रुद्रपुर निवासी गुरप्रीत सिंह, देहरादून निवासी मोहित उर्फ रोहन, के खिलाफ धारा 420 तथा 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। वहीं थानाध्यक्ष राजेश पांडे ने बताया मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
