राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

कुलवंत हत्याकांड: फॉरेंसिक लैब की जांच रिपोर्ट भी नही कर पाई खुलासा



(G-वार्ता)

बाजपुर। विगत महा पिपलिया में कुलवंत सिंह हत्याकांड का खुलासा फॉरेंसिक लैब की जांच रिपोर्ट भी नहीं कर पाई।आखिर कुलवंत का हत्यारा कौन है क्या कुलवंत के हत्यारे सलाखों के पीछे नहीं जा पाएंगे।जबकि दोनों पक्षों में जमकर फायरिंग हुई थी जिसमें अवैध असले का भी प्रयोग किया गया था।ग्राम पिपलिया में 27 अप्रैल की देर रात्रि में अविनाश शर्मा के मित्र तेजेंद्र सिंह जन्टू एवं नेत्रपाल शर्मा के बीच पौने दो करोड़ रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया था की रात्रि में ही नेत्रपाल शर्मा के चैलेंज पर अविनाश शर्मा उनके घर पर 3 गाड़ियों के साथ पहुंच गए थे और गाड़ी से उतर भी नहीं पाए तावा तोड़ दोनों पक्षों में जमकर हुई फायरिंग।अविनाश शर्मा की गनर कुलवंत सिंह की गोली लगने से हत्या हो गई थी। जिसमें इनके समर्थकों ने भाग कर अपनी जान बचाने का प्रयास किया नेत्रपाल शर्मा के समर्थकों ने उनको चारों तरफ से घेर उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया था। जिसमें अविनाश शर्मा की पक्ष की तरफ से 302 का मुकदमा नेत्रपाल सहित चार लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था।उसी रात में ही नेत्रपाल शर्मा की तरफ से दो तहरीरो पर मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 12 लोगों को चिन्हित किया गया था। जिसमें कोर्ट द्वारा अविनाश शर्मा के पुत्र विराट देवगन एवं कुनाल गोयल का नाम निकाल दिया गया था।

पुलिस द्वारा पीड़ित पक्ष के 10 लोग अविनाश शर्मा,सैंकी शर्मा,मोहित अग्रवाल,प्रेम शर्मा,नीरज सोनी,तेजेंद्र सिंह जेन्टू, कामरान,सालिम,हरप्रीत सिंह हैप्पी, हरविंदर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।जिसमें पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के आठ लाइसेंस बरामद किए थे। जिसमें पुलिस ने नेत्रपाल शर्मा के दो वेपंस रविंद्र शर्मा उर्फ काका के दो वेपंस अविनाश शर्मा के दो वेपंस नीरज सोनी का एक वेपंस तेजेंद्र सिंह का एक वेपंस फॉरेंसिक जांच के लिए देहरादून भेजे गए थे 27 सितंबर को फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट ने खुलासा करते हुए बताया 8 वेपंस की जांच की गई है इंन वेपंस से चलने वाली गोली मृतक को नहीं लगी है।मृतक कुलवंत सिंह को लगने वाली गोली 315 बोर की लगी थी।कव कुलवंत सिंह के हत्यारों को पुलिस सलाखों के पीछे भेजेगी क्या कुलवंत सिंह के परिवार को न्याय मिल पाएगा उनका परिवार न्याय के लिए दरबदर भटक रहा है। वही पुलिस द्वारा जांच में नेत्र पाल शर्मा के परिवार के अनिरुद्ध शर्मा एवं दर्पण शर्मा का नाम निकाला गया है।

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

तथ्यों के आधार पर फिर से होगी जांच: सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी

कहां पिपलिया हुए कुलवंत सिंह हत्याकांड में चलने वाले लाइसेंसी 8 वेपन्स फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए थे।जिसमें इनसे फायर होना दर्शाया गया है लेकिन इन से चलने वाली गोली कुलवंत को नहीं लगी।तथ्यों के आधार पर दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ की जाएगी घटनास्थल पर गोली चली थी वह गंभीरता से छानबीन की जाएगी और सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए दोषी कोई भी हो बक्से नहीं जाएंगे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़