राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

एसडीएम ने किसानों एवं अधिकारियों के साथ ली बैठक

 


रिपोर्ट:- आशु अहमद, (G-वार्ता)

बाजपुर।एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी द्वारा किसानों एवं अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उनकी समस्याओं का निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।उप जिलाधिकारी राकेश तिवारी ने बताया धान तोल केंद्रों को लेकर किसानों के साथ वार्ता की गई। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि धान तोलते समय ठेकेदार किसानों से पैसा नहीं बसुलेगा इसके साथ ही पोर्टल बंद नहीं किया जाएगा और ना ही वारदाने की कमी आने दी जाएगी ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी इसके साथ ही उन्होंने बताया  विधानसभा क्षेत्र में 21 धान तोल केंद्र कांटे लगाए जाएंगे।उन्होंने बताया पूरे उत्तराखंड में 90 लाख टन धान तोला जाएगा 55 लाख टन धान कच्चे आड़ती तोलेंगे। एस एम आई एमएस मार्तोलिया ने बताया बाजपुर का कितने लाख टन धान तोला जाएगा यह अभी आदेश नहीं आया है।भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप सिंह संधू ने बताया पिछली बार सरकार द्वारा 1 लाख 60 हजार कुंटल धान तोला गया था उसके बाद सरकार ने पोर्टल बंद कर दिया था किसानों द्वारा लगातार मांग की गई जिसमें किसानों का 28000 कुंटल धान तुलने से रह गया था।इस मौके पर तहसीलदार युसूफ अली चकबंदी अधिकारी प्रदीप शर्मा राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यवान गर्ग,सलविंदर सिंह कलसी,महा सिंह, मेजर सिंह संधू,चरणजीत सिंह,जगत जीत सिंह,विकास गुप्ता,निर्मल सिंह आदि मौजूद थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़