राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

संकल्प दिवस के रूप में बनाया सीएम का जन्मदिन

 


(G-वार्ता)

 उधमसिंहनगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन को भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान रुद्रपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमे भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। संकल्प दौड़ को मेयर रामपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाई। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने अग्रसेन चौक के पास स्वच्छता अभियान चलाया और गांधी पार्क में वृक्षारोपण कर मुख्यमंत्री धामी के दीर्घायु की कामना की। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना ने बताया कि  शाम को महिला मोर्चा द्वारा कल्याणी वाटिका मे दीपदान कार्यक्रम किया जाएगा।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़