राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

तृतीय श्याम सकीर्तन में उमड़े सैकड़ों श्याम प्रेमी, नाचते झूमते बाबा श्याम को रिझाया

 


(G-वार्ता)

गदरपुर। श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वधान में तृतीय भव्य श्री श्याम के कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। सकीर्तन में श्याम जगत के विख्यात भजन प्रवाहक अमन सांवरिया एवं जयपुर से आए विश्व प्रसिद्ध भजन गायक प्रमोद त्रिपाठी द्वारा भक्तों को नाचने झूमने पर मजबूर कर दिया।

वही अनाज मंडी परिसर में सजाए गए दरबार की शोभा देख हजारों की तादात में श्याम प्रेमी बाबा श्याम की एक झलक पाने के लिए श्रद्धा भाव के साथ दरबार में पहुंचे बाबा के दर्शन के बाद अखिल भारतीय श्री श्याम परिवार द्वारा लगाई गई राधा की रसोई से भोजन ग्रहण कर दरबार में भजनों का आनंद उठाने पहुंचे।



दरबार का शुभारंभ श्री सनातन धर्म मंदिर के अध्यक्ष वेद बजाज एवं वरिष्ठ समाजसेवी अपूर्वा आरती एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद भुसरी द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर ज्योत जलाकर किया गया। श्री श्याम मित्र मंडल के सेवादार राहुल चंद्रा द्वारा अपने सहयोगी गौरव तेजवानी व मोहित अग्रवाल के साथ बाबा श्याम का भव्य व अतिसुन्दर श्रृंगार किया।जिसकी शोभा के गुण हर श्याम प्रेमी के मुख पर था। वही श्याम मित्र मंडल के प्रमुख सेवादार विजय अनेजा व गोल्डी गाबा द्वारा श्याम मित्र मंडल के सभी सेवादारों को दरबार के प्रति सेवाएं देकर बाबा की कृपा पाने के लिए लगाया गया। श्री श्याम मित्र मंडल के सेवादारों में देव चौधरी, मुनि भुसरी, ऋषि भुसरी, नितिन मुंजाल, महक चौधरी, सचिन गाबा की सेवा बाबा के दरबार मे लगाई गई।वही बाबा की ज्योति व मोरपंखी की सेवा पर बाबा श्याम के प्रेमी कपिल चंद्रा, सन्टी गाबा व यशपाल गुम्बर को दी गई वही दरबार मे आ रहे हजारो श्रधालुओ को प्रेम भाव से दरबार मे लाने के लिए लाइन की व्यवस्था में रोहित कम्बोज ,यश,शोभित हुड़िया,योगेश छाबड़ा सहित अभी श्याम प्रेमियो ने अपनी जिम्मेदारी को निभाया। नंदपुर ग्राम सभा से महेंद्र सैनी व उनके सहयोगियों द्वारा 131 निशान यात्रा दरबार मे बाबा के दर्शन पाने पहुँची।रुद्रपुर से संजय ठुकराल,विनीत जैन सहित सैकड़ों प्रेमी किच्छा मझोला काशीपुर, बाजपुर ,रामपुर अन्य स्थानों से बाबा के प्रेमी दरबार मे पहुँचे। विश्व प्रसिद्ध भजन गायक प्रमोद त्रिपाठी व अमन सांवरिया द्वारा मधुर-मधुर भजनों पर उपस्थित श्रद्धालुओं को नाचने झूमने पर मजबूर कर दिया। दरबार में पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र भंडारी सहित उप निरीक्षक ओम प्रकाश के अलावा स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा थानाध्यक्ष राजेश पांडे के निर्देश पर पहुँची प्रशासन की टीम ने भी बाबा के दरबार के सफल आयोजन में कानून व्यवस्था को संभाले रखा। बाबा श्याम के दरबार मे  विधायक अरविंद पांडेय, सुभाष गुम्बर, राकेश भुड्डी, ने भी बाबा के दरबार मे माथा टेक कर बाबा का गुणगान सुना।

बाबा के दरबार में व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़,सचिन बत्रा, पंकज सेतिया, मनीष फुटेला, संदीप बत्रा,लवली हुड़िया, सोमनाथ छाबड़ा,अशोक पॉपली,राजकुमार भुड्डी, सतीश मिड्डा, चिंतन अरोरा, अंकुश अनेजा, रोबिन फुटेला,अमन नारंग,अंकित अग्रवाल,वैभव बत्रा, शुभम बत्रा, मुकेश पाल, राहुल कक्कड़,चेतन कक्कड़, विपिन बठला, राजू बठला, हिमांशु गगनेजा, गोल्डी गगनेजा,  गौरव बत्रा, रजत गाबा,पीयूष अरोरा सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।



Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़