(G-वार्ता)
बाजपुर। ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा तहसील में सड़क सुरक्षा मोटरसाइकिल यात्रा को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा शहर में सड़क सुरक्षा लेकर रैली का आयोजन किया गया।जिसमें ब्रह्माकुमारीज बीके ज्योति ने जागरूक करने के लिए दो पहिया वाहन चलाने के लिए जानकारियां दी गई बिना हेलमेट पहने वाहन ना चलाएं युवा नशा ना करें नशा करने वालों का जीवन सुरक्षित नहीं है सिग्नल पर रुको और जान बचाओ सिग्नल है सुरक्षा की पहचान सड़क पर दो पहिया वाहन चलाते हुए अच्छे से ध्यान रखें वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात ना करें यह आपकी जान भी ले सकता है। दो पहिया वाहन चलाते हुए नियमों का पालन करें फोर व्हीलर वाहन चलाते समय अपनी सीट बेल्ट लगाकर चलाएं इसके साथ ही युवाओं को नशे से बचने की सलाह दी क्योंकि नशा करने वालों की जिंदगी नहीं मौत होती है। ममता सिंह वेद प्रकाश आदि मौजूद थे।
