(G-वार्ता)
बाजपुर। कोतवाली पुलिस द्वारा आठ दुकानदारों के खिलाफ फर्जी आईडी पर चार लोगों के नाम पर 178 सिम बेचने का मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया आइडिया कंपनी के नोडल अधिकारी विशाल पाठक द्वारा कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया मनोज किराना स्टोर फिदा नगर केलाखेड़ा,सरना कम्युनिकेशन हल्द्वानी रोड बाजपुर दुर्गा टेलीकॉम दिनेशपुर कंबोज किराना स्टोर बेतखेड़ी कंबोज मोबाइल इटव्वा कोयल कंप्यूटर एंड मोबाइल गैलरी मोंटू मोबाइल बेरिया रोड गोयल मोबाइल बेरिया रोड इनके द्वारा आइडिया कंपनी के 178 सिम 4 लोगों के नाम पर फर्जी तरीके से भेज दिए गए।पुलिस द्वारा खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कंपनी के नियम अनुसार एक व्यक्ति के नाम पर 3 सिम दिए जा सकते हैं।इस मामले की पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है शीघ्र ही इसका खुलासा किया जाएगा।
