राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

डिग्री कॉलेज के प्राचार्य द्वारा विजेता उपविजेता टीम को मोमेंट ट्रॉफी देकर सम्मानित किया

 


(G-वार्ता)

बाजपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन 15 सितंबर को प्रतियोगिता का फाइनल मैच एमबी पीजी महाविद्यालय  हल्द्वानी एवं  सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर के बीच खेला गया। बेहद नजदीकी मुकाबले में हल्द्वानी की टीम विजेता रही।रुद्रपुर की टीम टूर्नामेंट में उपविजेता रही। कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डा नागेंद्र शर्मा ने बताया कि माह नवंबर में कु. वि. वि. की कबड्डी टीम महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय रोहतक की नार्थ जोन प्रतियोजिता  में प्रतिभाग करेगी। प्रतियोगिता के अंत में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाजपुर के प्राचार्य प्रोफेसर सत्य प्रकाश शर्मा द्वारा कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के क्रीड़ा अधिकारी डॉ नगेंद्र शर्मा एवं निर्णायक मंडल के सदस्यों राजेंद्र सिंह नेग, गौरव उपाध्याय मनमोहन सिंह एवं बाजपुर स्टेडियम इंचार्ज रघुवीर सिंह विर्क को मोमेंटम देकर सम्मानित किया गया।राजकीय महाविद्यालय बाजपुर के प्राचार्य द्वारा उप विजेता एवं विजेता टीमों को मोमेंटम एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।डॉ प्रदीप दुर्गापाल आयोजक सचिव रहे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़