राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

क्लीन एंड ग्रीन संस्था को गहतोड़ी ने बताया विकास को लेकर धामी सरकार तेजी से कर रही कार्य

 

(G-वार्ता)

काशीपुर। देहरादून से लौटने के तुरंत बाद कभी न थकने वाले हमेशा उत्तराखंड के कार्यों में जोशीले धरतीपुत्र वन विकास निगम अध्यक्ष मंत्री कैबिनेट कैलाश चंद गहतोड़ी क्लीन एंड ग्रीन काशीपुर रजि0 शिष्टमंडल की आगामी कार्यों को लेकर शिष्टाचार भेंट हुई, माननीय मंत्री जी ने बताया काशीपुर के विकास को लेकर माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से हुई बातों का आदान प्रदान हुआ। गहतोड़ी जी ने बताया कि काशीपुर से लेकर पूरे उत्तराखंड को लेकर माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी जिस प्रकार 11000 वोल्टेज की लाइन में करंट दौड़ता है उसी स्पीड से उत्तराखंड के विकास के लिए कार्य करना चाहते हैं,  साथ ही पूरी ईमानदारी निष्ठा के साथ अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं ताकि जनता को कोई परेशानी ना हो,टीम पुष्कर सिंह धामी से इस मौके पर टीम क्लीन एंड ग्रीन के संरक्षक पवन कुमार टिन्नी, प्रदेश अध्यक्ष विक्की कुमार सौदा, कार्यक्रम संयोजक श्रीपाल जैन, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष सपरा, विशेष  सहयोगी उदित कुमार अग्रवाल, युवा नेता वासु शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी पवन बाटला, प्रदेश कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश विश्नोई, उपस्थित रहे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़