(G-वार्ता)
रुद्रपुर। बडौदा स्वरोजगार विकास संस्थान पंतनगर द्वारा बी.पी.एल. मनरेगा समूह की महिलाओ को 10 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण दिया गया। समापन के अवसर पर संस्थान के निदेशक वरुण पन्त व संचालक कोर्डिनेटर सुरेश विश्वकर्मा द्वारा 28 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किये गये।
प्रशिक्षण मे महिलाओ को मोमबत्ती बनाने व मोम की गुणवत्ता को बरकरार रखने की जानकारी दी।
प्रशिक्षण में महिलाओ को आत्म निर्भर बनने एवं स्वरोजगार करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस मौके पर वरुण पन्त ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये कहा कि महिलाए छोटी-छोटी रोजगार से जुड़कर अच्छी आय अर्जित कर सकती है। महिलाओ को स्वरोजगार से जोडने के लिए यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिससे की स्वयं सहायता समूहो की महिलाएं आत्म निर्भर होकर स्वरोजगार स्थापित कर सके।
इस मौके पर आकाश कुमार, महेश सिंह, नीमा शर्मा, नरेन्द्र सिंह समेत अनेको लोग उपस्थित रहे।
