(G-वार्ता)
गदरपुर। राजकीय बालिका इन्टर कालेज गदरपुर में पोषण से सम्बन्धित जानकारी देने के साथ पोषण शपथ दिलाई गई बाल विकास परियोजना अधिकारी गीता जोशी के नेतृत्व में आयोजित किए गए कार्यक्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य माया चनयाना द्वारा अध्यक्षता की गई कार्यक्रम में 500 बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया जिन्हें पोषण जागरूकता की शपथ दिलाई गई और बाल विकास परियोजना संबंधी विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई , 5वां राष्ट्रीय पोषण माह से सम्बन्धित 20 नोट पैड शिक्षिकाओं हेतु प्रदान किए गये । इस मौके पर कॉलेज स्टाफ और छात्राएं मौजूद थे।

