(G-वार्ता)
ग़दरपुर। शिक्षा विभाग की तरफ से संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत सीआरसी नगर क्षेत्र गदरपुर की क्रीड़ा प्रतियोगिता मौर्य एकेडमी अमरपुरी में आयोजित हुई। क्रीड़ा प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि अरविंद पांडे विधायक गदरपुर द्वारा फीता काटकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया ।अपने संबोधन में उन्होंने खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलना मुख्य उद्देश्य बताया और कहा, खेल से खिलाड़ियों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है । मुख्य अतिथि का स्वागत सीआरसी समन्वयक नगर क्षेत्र संजीव पांडे द्वारा और नूर आलम मुख्य निर्णायक द्वारा बुके भेंट कर उनका स्वागत किया गया। प्राथमिक स्तर के कबड्डी बालक व बालिका में प्रथम स्थान राजकीय आदर्श माध्यमिक विद्यालय आदर्श नगर ने व द्वितीय स्थान राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोंगपुरी ने प्राप्त किया। 100 मीटर की बालक दौड़ प्राथमिक स्तर की वंश यादव ने प्रथम और रिंकू सैनी ने दितीय, बालिका वर्ग में संजना आदर्श नगर की प्रथम रचना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर की बालक वर्ग के प्राथमिक स्तर की दौड़ में रिंकू सैनी प्रथम और आशु राजकीय प्राथमिक आदर्श नगर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका 50 मीटर दौड़ में संजना ने प्रथम और सुहानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । जूनियर 100 मीटर बालक वर्ग में सोहेल ने प्रथम सुनील ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ,100 मीटर बालिका वर्ग जूनियर स्तर की में निकिता ने प्रथम मन्नत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर की बालिका वर्ग में काजल ने प्रथम और फरहीन ने द्वितीय, 200 मीटर बालिका वर्ग प्राथमिक में विशाल ने प्रथम आदेश नै द्वितीय, 400 मीटर बालक वर्ग में प्राथमिक स्तर के वंश यादव ने प्रथम और रोहन द्वितीय ,400 मीटर बालिका प्राथमिक वर्ग में संजना ने प्रथम और काजल ने दितीय स्थान प्राप्त किया। लोक नृत्य जूनियर स्तर में राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरदारनगर ने प्रथम और राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय महावीर नगर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मानचित्र में प्राथमिक स्तर पर अक्षरा ने प्रथम और मीनाक्षी ने द्वितीय तथा जूनियर स्तर पर नंदिनी शर्मा ने प्रथम और मन्नत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पूरी प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर 80 अंक प्राप्त कर राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय ने चैंपियनशिप प्राप्त की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में
सतीश बत्रा अध्यक्ष पब्लिक स्कूल एसोसिएशन गदरपुर, सिब्ते नबी प्रबंधक रजिया सुल्तान मदरसा, इलाइट पब्लिक स्कूल के प्रबंधक शाह नूर अली ,आनंद कुमार मौर्य प्रबंधक मौर्य अकैडमी गदरपुर, माया कोली, अर्चना मौर्य, राकेश चौहान , बलवंत सिंह, इंद्रनील कर, रमा अरोरा, अनीता यादव,अनूप दत्ता, मुख्य निर्णायक के रूप में नूर आलम ,राज कुमार शर्मा ,नरेंद्र नेगी ,हरगोविंद, एहसान मसीह, मिनती विश्वास उपस्थित रहे ।

