(रिपोर्टर:-आशु अहमद बाजपुर)
बाजपुर। काशीपुर के सांई पब्लिक स्कूल में आयोजित थर्ड शिकाई उत्तराखण्ड स्टेट कराटे चैम्पियनशिप 2022 में प्रतिभाग कर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले राधाकृष्ण सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज बाजपुर के छात्र स्नेह प्रताप को विद्यालय प्रधानाचार्य मनोज कुमार मणि त्रिपाठी द्वारा हार्दिक बधाई देते हुए सम्मानित किया गया। स्नेह प्रताप लखनऊ में आयोजित होने वाली नेशनल चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर विद्यालय आचार्य मनोज सिंह, सत्येन्द्र कुमार वर्मा, अरूण कुमार शर्मा आदि थे।
