राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

इटव्वा में शिविर में जन समस्याओं का उमड़ा सैलाब, राजेश कुमार ने सुनी लोगो की समस्या



रिपोर्ट:- आशु अहमद, बाजपुर

बाजपुर। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम इटव्वा में सेवा पखवाड़ा के निमित्त स्वच्छता अभियान, स्वच्छता ही सेवा शिविर का आयोजन किया गया इटावा बड़े गुरुद्वारे में आयोजित शिविर में जो समस्याएं आई है उनमें शौचालय एवं सोख्ता गड्ढा 120 आवेदन, इंडिया मार्को 5 हैंड पंप के प्रधानमंत्री आवास के लिए 4,नाली निर्माण के लिए व राशन कार्ड से संबंधित 15 आवेदन, पेंशन के 10 आवेदन प्राप्त हुए इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार ने कहा की प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के उपलक्ष में संपूर्ण भारतवर्ष में भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा  मना रही है जिसके निर्मित इस शिविर का आयोजन हुआ है।पुष्कर सिंह धामी की उत्तराखंड सरकार सरलीकरण समाधान संतुष्टि के मंत्र पर काम कर रही है शिविर में उमड़ा जनमानस इस बात को प्रमाणित करता है इस दौरान खंड विकास अधिकारी सुरेश चंद्र पंत, सहायक खंड विकास अधिकारी कुंदन सिंह बिष्ट, ग्राम विकास अधिकारी हरकेश सिंह, सहायक पंचायत विकास अधिकारी ललित सिंह ग्वाल,ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एच एस आर्य श्रम परवर्तन अधिकारी विकास गोस्वामी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी राम जीतराम, राजस्व कानूनगो धन सिंह, लेखपाल जुनेजा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अमित चौहान ,ग्राम प्रधान पति प्रमोद दिवाकर, बलदेव सिंह,गुरदेव सिंह जगदीश सिंह, बिल्लू,गुरजीत सिंह, दीप कंबोज, गुरु प्रकाश कौर,भूपेंद्र सिंह,कुलवंत सिंह, करनाल सिंह, वीरों कौर, परमजीत कौर, चरणजीत कौर, कुलदीप सिंह आदि ग्रामवासी मौजूद थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़