राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

चकरपुर में तीन घरों से अज्ञात चोरों ने 50 हजार की नगदी अन्य सामान उड़ाया

 


(G-वार्ता)

बाजपुर। अज्ञात चोरों ने तावा तोड़ घरों में चोरियां करके पुलिस को खुली चुनौती दी है।ग्राम चकरपुर में 3 घरों में अज्ञात चोरों ने दीवार फांद कर 50 हजार की नकदी सहित सोने चांदी के आभूषण एक मोटर -स्टेबलाइजर चोरी कर  फरार हो गए।तीनो परिवारों ने कोतवाली में तहरीर देकर माल बरामद करते हुए चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की। ग्राम चकरपुर निवासी मनबीर सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया देर रात्रि में अज्ञात चोर दीवार फांद कर घर में घुसे अपने बेटे के ऑपरेशन कराने के लिए 50000 रखे थे चांदी की हसली 2 जोड़ी पायल आदिचोरी कर फरार हो गए। 1 दिन पूर्व निर्मल सिंह के निर्माणाधीन मकान से पानी की मोटर चोरी कर अज्ञात चोर मौके से फरार हो गए।उसी दिन हरप्रसाद के घर से अज्ञात चोर एक स्टेबलाइजर तथा सोने की अंगूठी चोरी कर मौके से फरार हो गए।पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही करने की मांग की।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़