(G-वार्ता)
बाजपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे कच्ची अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए कोतवाली पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से बरहैनी चौकी इंचार्ज प्रकाश बिष्ट कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर श्मशान घाट हरसान के पास स्थित नाले के समीप अभियुक्त राजू पुत्र जीत सिंह निवासी सेमल हरसान बरहैनी को कच्ची अवैध शराब कसीदगी की करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया जिसमें राजू पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।पुलिस द्वारा 01 प्लास्टिक के जरीकेन में 20 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण 01 लोहे का ड्रम ,01प्लास्टिक पाइप 01 एलुमिनियम का पतीला ,बरामद किया।तथा मौके पर करीब 1000 लीटर लाहन नष्ट किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त राजू को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।पुलिस टीम प्रभारी बरहैनी चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह बिष्ट,कांस्टेबल सुरेश सिंह,भूपाल चन्द्र आदि मौजूद थे।
