राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

ई समाधान चौपाल में आई 32 शिकायतें 17 का डीएम ने किया निस्तारण

(G-वार्ता)

गदरपुर। ग्राम सकैनिया में ई-समाधान चौपाल एसडीएम के नेतृत्व में आयोजित की गयी। जिसमें सड़क, नाली, नहर, नाली, राशन कार्ड आदि संबंधी 32 शिकायतें दर्ज की गयी। जिसमें 17 शिकायतों का समाधान जिला कार्यालय से जिलाधिकारी द्वारा किया गया। 

 ग्राम सकैनिया में राजकीय इण्टर कालेज में ई-समाधान चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाई में एसडीएम राकेश चन्द्र तिवारी द्वारा उपस्थित लोगों की समस्याओं को सुना गया। चौपाल में लोगों द्वारा सड़क निर्माण, नाली निर्माण, नहरों की सफाई, राशन कार्ड संबंधी करीब 32 समस्यायें रखी गयी। जिसको जिलाधिकारी द्वारा सीधे कार्यालय से 17 समस्याओं का समाधान किया गया। शेष समस्याओं के समाधान के लिए उपस्थित संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण के  निर्देश दिये गये। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी शेखर जोशी, मंडी समिति अध्यक्ष सुभाष गुम्बर, बाल विकास परियोजना अधिकारी गीता जोशी, हरीश चंद्र कांडपाल, पीसी पंत, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सजीव सरना, के एन जोशी सीएचसी, अमित मेहरा ब्लॉक ऑफिसर,   कैलाश शर्मा ,जेई विद्युत विभाग मेहताब अली, ग्राम प्रधान मीना देवी, संजय चौधरी, शिवम त्रिपाठी, कश्मीर लाल,ठाकुर, रामपाल सिंह, कैलाश शर्मा, सुरजीत बत्रा, रिजवान अली, सतनाम दास, राकेश कंबोज आदि उपस्थित थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़