(G-वार्ता)
रुद्रपुर। 9 सितंबर 2022 को जवाहर नवोदय विद्यालय रूद्रपुर में संकुल स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में अंडर 17 बालक वर्ग व अंडर-19 बालिका वर्ग के मैच खेले गए। जिसमें जवाहर नवोदय विद्यालय रूद्रपुर ने जवाहर नवोदय विद्यालय अल्मोड़ा को 76 - 02 से हराकर विजय प्राप्त की।
बालिका वर्ग में जेएनबी अल्मोड़ा जेएनवी रुद्रपुर के मध्य खेला जा रहा है। प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि जेएनबी रुद्रपुर की प्राचार्या श्रीमती कंचन जोशी ने छात्र छात्राओं को खेल के महत्व, अनुशासन एवं निर्णय क्षमता के विषय में अवगत कराया।
इस प्रतियोगिता में निर्णायक रमेश चंद्र लोहनी, ललित चंद्र तिवारी, कमला परवाल, मोहित सिंह, मोहित नगरकोटी रहे।
रमेश चंद्र लोहनी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में क्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता हेतु टीमों का चयन अंडर 17 व अंडर-19 बालक बालिका वर्ग हेतु किया जाएगा। चयनित बालक वर्ग टीम दिनांक 11 सितंबर 2022 को जवाहर नवोदय विद्यालय चित्रकूट और बालिका वर्ग टीम जवाहर नवोदय विद्यालय झांसी के लिए प्रस्थान करेंगी।
प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में पी.के. विद्यार्थी, उप प्राचार्य, कमलेश चंद्र, दीपिका मेहरा, कमला, अनुराग, एन.एस. रावत, उदय सिंह आदि उपस्थित रहे।
