राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

घर में घुसकर फायरिंग मामले में हथियारों सहित तीन गिरफ्तार

 


(G-वार्ता)

गदरपुर। घर में घुसकर जान से मारने की नियत से तमंचों से फायर करने के मामले में पुलिस टीम ने तीन लोगों को तमंचों सहित गिरफ्तार किया है, पकड़े गए अभियुक्तों में दो के खिलाफ पूर्व में भी कई अपराधिक घटनाओ के मामले दर्ज थे। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त किये गये अवैध तमंचे व कारतूस भी बरामद किये गये।

एसपी काशीपुर चन्द्र मोहन सिंह एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा ने थाने में पहुंचकर पत्रकारों के समक्ष घटना का खुलासा करते हुए बताया कि गत 31 जुलाई 2022 को सांय वार्ड नंबर 2 करतारपुर कालोनी निवासी तबस्सुम पत्नी शकील मिया ने तहरीर दी थी कि शाकिर अली व उसके दो-तीन अन्य साथियो द्वारा जान से मारने की नीयत से उसके एवं उसके परिजनों कोे जान से मारने की नीयत से तमन्चो से फायर किये। पुलिस तहरीर के आधार 147/452/307/34  आईपीसी के तहत शाकिर अली व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया फायरिंग की घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक काशीपुर, व क्षेत्राधिकारी बाजपुर के कुशल मार्गदर्शन व दिशा निर्देशनानुसार, प्रभारी निरीक्षक गदरपुर विजेंद्र शाह के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम मे उपनिरीक्षक गौरव जोशी द्वारा सुरागरसी व पतारसी तथा  तैनात मुखबिर की सटीक सूचना पर तीन अभियुक्तों शाकिर अली पुत्र सनावर अली निवासी वार्ड नं. 01 करतारपुर रोड गदरपुर, नासिर पुत्र सनावर अली निवासी वार्ड नं0 11 गदरपुर जो दोनों सगे भाई है, जाफर अली पुत्र अकबर अली निवासी वार्ड नं0 01, करतारपुर रोड गदरपुर को भीमताल से शाकिर अली के जीजा रफी के घर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ मे अभियुक्त गणों द्वारा उक्त घटना को उनके द्वारा अंजाम देना बताया  तथा गिरफ्तारी से बचने के लिये पहले रामपुर तत्पश्चात भीमताल अपने जीजा के घर जाना बताया। उनकी निशानदेही पर उक्त घटना मे प्रयुक्त 02 तमन्चे क्रमशः 12 मय 01 अदद खोखा कारतूस तथा 315 बोर मय खोखा कारतूस को बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि अभियुक्त गणो के विरूद्ध आर्मस एक्ट के अन्तर्गत पृथक-पृथक अभियोग पंजीकृत किये गये है। पुलिस ने बताया कि शाकिर अली का जब अपराधिक इतिहास खंगाला गया तो उसके खिलाफ इस के अतिरिक्त आठ विभिन्न संगीन घटनाओं के मामले दर्ज है। जबकि नासिर के खिलाफ इससे पूर्व विभिन्न धाराओं में दो अपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस टीम में थाना प्रभारी गदरपुर विजेन्द्र शाह, उपनिरीक्ष गौरव जोशी, कां. इमरान अंसारी, मोहन बोरा,दर्शन सिंह शामिल थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़