राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

जिलाधिकारी द्वारा बाल विकास परियोजना के कार्यक्रम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और घर की पहचान लाडली कार्यक्रम का किया शुभारंभ



(G-वार्ता)

 घर-घर तिरंगा अभियान पर किए हस्ताक्षर 

गदरपुर ।  बाल विकास परियोजना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने गदरपुर स्थित गुरुद्वारा सिंघ सभा परिसर  में बेटी बचाओ एवं बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत आयोजित जनपद में नवाचार गतिविधि ’’घर की पहचान लाडली’’ कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। जिलाधिकारी ने कहा कि बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने एवं बेेटियों के नाम की प्लेट घर में लगाकर बेटियों को समाज एवं परिवार में विशेष महत्व दिया जाये। उन्होने कहा कि “यत्र नार्यस्तु पुजयन्ते रमन्ते तत्र देवता” अर्थात् जहाँ नारियों को सम्मान दिया जाता है, वहाँ साक्षात् देवता निवास करते हैं। हमारा भारत देश पौराणिक संस्कृति के साथ-साथ महिलाओं के सम्मान और इज्जत के लिए जाना जाता है लेकिन बदलते परिवेश एवं समय के अनुसार हमारे देश के लोगों की सोच में भी बदलाव आ गया है ,उन्होने कहा कि आज हमारे 21वी सदी के भारत में जहां एक ओर चांद पर जाने की बातें होती हैं, वहीं दूसरी तरफ भारत की बेटियाँ अपने घर से बाहर निकलने पर भी कतरा रही हैं। जिससे यह पता लगता है कि लोगों की सोच इस कदर बदल गई है कि आए दिन देश में कन्या भ्रूण हत्या और शोषण जैसे मामले देखने को मिलते रहते हैं। हमें समझने की आवश्यकता है कि पृथ्वी पर मानव जाति के अस्तित्व के साथ-साथ किसी भी देश के विकास के लिए महिला व पुरूष दोनो की समान रूप से भागीदारी आवश्यक है। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा 'हर घर तिरंगा'अभियान के अन्तर्गत हस्ताक्षर अभियान का शुभारम्भ किया गया।



कार्यक्रम में जीजीआईसी गदरपुर की बालिकाओं द्वारा प्रधानाचार्य माया चलयाना के नेतृत्व में कविता, श्लोगन, कला आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतियोगिता में प्रथम तानिया, द्वितीय नैंसी व तृतीय माला स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम दिव्या ,द्वितीय मानसी एवं तृतीय भावना को पुरस्कृत करने के साथ प्रतियोगिता में शामिल अन्य 50 बालिकाओं को स्कूल के बैग दिये गये। इस दौरान 22 महिलाओं की गोद भराई कराई गयी। कार्यक्रम में बेबी शो प्रतियोगिता में शामिल बच्चों एवं उनकी माताओं को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया कार्यक्रम का संचालन सुपरवाइजर प्रियंका एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह ने किया इस मौके पर बिंदुवासिन निदेशक परियोजना  के तहत आईएसडी प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर संगीता गुप्ता, नीलम श्रीवास्तव द्वारा रक्त की जांच के लिए शिविर लगाया गया सीडीपीओ गीता जोशी द्वारा जिलाधिकारी महोदय मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा एवं पालिका अध्यक्ष गुलाम गौस का बुके देकर स्वागत किया कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन की तरफ से आए कव्वाली टीम के सदस्यों ने गीत संगीत से खूब रंग जमाया और बेटी पढ़ाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया l इस मौके पर सुपरवाइजर राजकुमारी,नीमा बिष्ट प्रियंका हेमा कांडपाल, दीपा उपरेती, शफीकन खान, दरशो राणा, लीला परिहार, नीलम नाथ, कविता रिमझिमयाल, सखी वन स्टॉप सेंटर से कविता बड़ौला, एमएसके से कमला अधिकारी एवं टाटा मोटर्स से बिंदु वासिनी , एन एम स्टॉप के अलावा जिला कार्यक्रम कार्यालय से किशन मेहरा,सभासद सतीश मिड्डा, समाज सेविका अनीताराज चुघ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ती सोहनी शर्मा,गीता पपोला, हरजिंदर कौर, सुनीता रानी, शाइस्ता ,आसमा, रजनी, सुमन मिड्डा, विमला तिवारी, सुनीता ,ललिता जमवाल, शहनाज, नीलम कोचर,  कविता ,खुशबू ,लक्ष्मी ,बलविंदर कौर ,संगीता रानी ,मोनिका, रेखा ,गीता सक्सेना, अनीता गुप्ता, परमजीत कौर सरोज, रानी, कमलेश, रेखा सहित अन्य कार्यकर्ता एवं सहायिका सहित तमाम बच्चे मौजूद रहे।




Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़