शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
(G-वार्ता)
गदरपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कंबोज धर्मशाला का पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महेंद्र भट्ट ने कहा कि पिछले 60 सालों में कांग्रेस ने देश और प्रदेश की जनता को लूटने का काम किया था। उन्होंने कहा,विकास की अविरल गंगा भाजपा ने बहाई और देश की जनता को कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित किया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर' हर घर तिरंगा, अभियान देश और प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के लिए मान और सम्मान का प्रतीक है उन्होंने कहा,प्रत्येक नागरिक को 13 से 15 अगस्त तक अपने घर पर तिरंगा फहराना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अरविंद पांडेय ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं का समाज के हर वर्ग को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह वचनबद्ध होकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा हर घर तिरंगा अभियान आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर देश के अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम को पूर्व सांसद बलराज पासी,पूर्व दर्जा राज्यमंत्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट एवं भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की। इससे पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शहीद उधम सिंह कंबोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम के दौरान मिष्ठान विक्रेता संघ के अध्यक्ष राकेश गुंबर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को भाजपा के झंडे के रंग वाली मिठाई खिलाकर घर-घर तिरंगा अभियान की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन राकेश भुड्डी ने किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रवक्ता विनोद सुयाल, नगर पंचायत दिनेशपुर की अध्यक्ष सीमा सरकार, अशोक हुड़िया, मंडी समिति के अध्यक्ष सुभाष गुंबर, पंकज सेतिया, राजकुमार भुड्डी, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री नरेश हुड़िया, तरुण दुबे, हिमांशु सरकार, राकेश कुमार सिंह, रिजवान हुसैन, विजय मंडल, कपिल गंडा, राजबाला चौहान, ज्योति राज चुघ एवं रीना शर्मा आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं भाजपा नेता सुरेश खुराना के प्रतिष्ठान पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के स्वागत में कार्यक्रम किया गया जहां वरिष्ठ भाजपा नेता गुंजन सुखीजा एवं अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत एवं मिष्ठान वितरण किया।

