(G-वार्ता)
गदरपुर। गदरपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 'तीज के रंग हमारे संग' 2022 प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति कर धमाल मचाया। प्रियांशी को मिस गदरपुर के खिताब से नबाजा गया। वहीं महेंदी प्रतियोगिता में रोहिणी, डांस में प्रियंका कक्कड़, तीज क्वीन दिशा साहनी ने बाजी मारी। आवास विकास स्थित एक शहनाई वाटिका बारात घर में गदरपुर प्रेस क्लब द्वारा तीज महोत्सव पर 'तीज के रंग हमारे संग' 2022 प्रतियोगिता का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा एवं प्रेस क्लब अध्यक्ष जयकिशन अरोरा द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया। इस प्रतियोगिता में मिस गदरपुर, मेहंदी, नृत्य, दादी पोती एवं तीज क्वीन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व रेड रोज कान्वेंट स्कूल के बच्चों द्वारा वंदना करते हुए नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई इसके उपरान्त विभिन्न प्रतियोगितायें शुरु हुई। जिसमें 12 से 20 वर्ष में नृत्य प्रस्तुत कर धमाल मचाते हुए उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं 21 से 45 वर्ष की महिलाओं के नृत्य प्रतियोगिता में नृत्य प्रस्तुत कर धमाल मचाया। वहीं तीज क्वीन प्रतियोगिता में अपनी चाल-ढाल एवं सौन्दर्य की प्रस्तुति कर अपना रंग जमाया। कलात्मक मेहंदी प्रतियोगिता में सुन्दर-सुन्दर मेहंदी लगाकर अपनी छाप छोड़ी। प्रतियोगिता की न्यायधीश दिव्यानी गाबा संस्थापिका जिम्मेदारी सोशल वेलफेयर सोसाइटी एनजीओ किच्छा एवं सुशीला मेहता बिष्ट एडवोकेट जिला बार एसोशिएसन द्वारा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें मिस गदरपुर प्रियंशी चुनी गयी, नंदनी खेड़ा द्वितीय, आरती अरोरा तृतीय, मेहंदी प्रतियोगिता में रोहिणी प्रथम, रुहानी अरोरा द्वितीय, खुशी तृतीय, डांस प्रतियोगिता में प्रियंका कक्कड़ प्रथम, नीलम द्वितीय एवं वंदना तृतीय रही,तीज क्वीन प्रतियोगिता में दिशा साहनी प्रथम, मनीषा छाबड़ा द्वितीय एवं अंकिता खुराना तृतीय स्थान पर रही। सफल प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि सीओ वंदना वर्मा द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
सीओ वंदना ने पूरा कार्यक्रम देखने के बाद काफी प्रशंसा की और कहा कि प्रेस क्लब द्वारा इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित कर महिलाओं का भी सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को देखकर उन्हें काफी अच्छा लगा। इस प्रतियोगिता में संचालिका तृप्ति अरोरा, प्रियंका पाहवा ने उपस्थित लोगों का आभार प्रकट करते हुए सफल प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान प्रेस क्बल अध्यक्ष जय किशन अरोरा ने कहा कि प्रेस क्लब द्वारा हर वर्ष की भाॅति इस वर्ष भी महिलाओं के लिए इस प्रकार की प्रतियागितायें करायी गयी है जिससे महिलाओं में छिपी प्रतिभायें भी उजागर हो सके जिससे महिलायों को भी समाज में एक अलग से पहचान बन सके।
उन्होंने संगठन के समस्त पत्रकार साथियों का इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दिये गये सहयोग पर आभार प्रकट किया। इस मौके पर महामंत्री गौरव बत्रा, कोषाध्यक्ष अमित तनेजा, पूर्व महामंत्री जसपाल डोगरा, अमरजीत सिंह, विनोद कुमार धींगरा ,सुरजीत बत्रा, सुरेन्द्र चावला, अशोक छाबड़ा, शशांक त्यागी, शुभम बत्रा, सौरभ बत्रा, वैभव बत्रा, देवेन्द्र bhसिंह, मुकेश पाल,इन्द्रपाल सिंह गीता पपोला गीता सक्सेना,सुनीता रानी आदि शहीद तमाम महिलाएं एवं बच्चे मौजूद थे।


