(G-वार्ता)
गदरपुर। ब्लाक क्षेत्र के निबंधक सहकारी समितियों के कर्मचारियों ने कर्मचारी नियमावली को लागू नहीं करने के विरोध में मुख्यमंत्री को सम्बोधित आठ सूत्री ज्ञापन तहसीलदार सौंपा। जनपद उधम सिंह नगर से जुड़ी कर्मचारी यूनियन सहकारिता विभाग से जुड़े कर्मियों ने तहसील मुख्यालय शुक्रवार को पहुंचकर तहसीलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट को प्रदेश के सहकारी समितियों के निबंधक विधि एवं पैक्स प्रस्तावित नियमावली सहकारी समितियों के लोकतंत्र स्वरूप करने का मन बनाए हुए है जिससे नियमावली प्रबंधक कमेटी के अधिकारियों का हनन हो रहा है, जिसका समिति कर्मचारी पुरजोर विरोध करते हैं उन्होंने निबंधक कर्मचारी समितियां उत्तराखंड के नियमों को लागू करने की मांग की है इस मौके पर रमन चौधरी,अमित कुमार,अजय कुमार, मनोज कुमार,बृजेश कंबोज, जावेद आदि मौजूद थे ।
