राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

बुजुर्ग दंपति लापता, ढूंढने वाले को मिलेगा 10 हजार रुपये का नगद ईनाम

 



(G-वार्ता)

रुद्रपुर। जिले के कप्तान ने लोगों से एक बुजुर्ग दंपति को ढूंढने व देखे जाने पर सूचना देने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि थाना पंतनगर जनपद उधम सिंह नगर क्षेत्र से बुजुर्ग दंपति जिनका नाम बसंत भट्ट व पत्नी का नाम रमा भट्ट है। जिनको भूलने की बीमारी है। जो दिनांक 17 मई 2022 से अपने घर झा कॉलोनी पंतनगर से लापता है। जिनकी थाना पंतनगर पर गुमशुदगी दर्ज की गई है। जिस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर द्वारा 10000 रुपए इनाम की घोषणा की गई है। यदि किसी को भी उपरोक्त गुमशुदा के संबंध में सूचना मिले तो निम्न मोबाईल नंबरों पर सूचित करने की कृपा करें। सूचना देने वाले को 10000 रुपये का ईनाम दिया जाएगा। सूचना देने के लिए 9411112711 एसएसपी ऊधमसिंह नगर व 9411112902 थानाध्यक्ष पंतनगर पर संपर्क कर सकते हैं।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़