(G-वार्ता)
गदरपुर। बुक्सा आदिम जनजाति कल्याण सेवा समिति द्वारा समिति कार्यालय खेमपुर,गदरपुर में प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अरविन्द पाण्डेय रहें।
इस अवसर पर सत्र (2021-2022) में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा मे टॉप करते हुए अपना, अपने परिवार तथा बुक्सा समाज और अपने देश का नाम रोशन करने वालेे होनहार छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करने के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
प्रोत्साहित होने वाले छात्र/छात्राओं में कक्षा 10 के अमन सिंह पुत्र जगदीश सिंह ग्राम मजरा आनंद सिंह चक्कीमोड़, कक्षा 12 की कु.प्रियंका पुत्री इंदर सिंह ग्राम मजरा गुमानी कक्षा 10 की स्वाति पुत्री बचन सिंह ग्राम मजरा आनंद सिंह,कक्षा 12 के विशाल सिंह पुत्र पूरन सिंह ग्राम भीकमपुरी, कक्षा 12 के पंकज सिंह पुत्र फूल सिंह ग्राम नंदपुर कक्षा 10.के अमन सिंह पुत्र किशन सिंह ग्राम बासखेडी, कक्षा 12 के रोहित सिंह पुत्र रमेश सिंह ग्राम खानपुर, कक्षा 12 के सतीश सिंह पुत्र हरिचंद ग्राम सिहाली, कक्षा 10 की अंजलि पुत्री अनूप सिंह ग्राम मड़ैया हट्टू ठेरा, कक्षा 10 की ज्योति पुत्री फूल सिंह ग्राम नंदपुर, कक्षा 10 की रेणुका पुत्री कृष्णा सिंह ग्राम बैतखेड़ी, कक्षा 10 के अभिषेक पुत्र रूप सिंह ग्राम कुल्हा, कक्षा 12 के सुमित सिंह पुत्र राधेश्याम ग्राम महोली जंगल, कक्षा 12 के राहुल सिंह पुत्र प्रेमसिंह, गांव पोपपुरी शामिल थे l. इस दौरान विधायक पाण्डेय ने कहा कि बच्चें ही देश का भविष्य हैं,आज के समय में शिक्षा के बिना जीवन अधूरा हैं, बिना शिक्षा के व्यक्ति का भविष्य उजागर होना सम्भव नही है इस दौरान शिक्षक गण, बच्चे एवं अभिभावक गण मौजूद थे ।

