राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की जिला युवा मोर्चा की कार्यकारिणी का गठन

 


(G-वार्ता)

रुद्रपुर। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (रजि.) का सम्मेलन रुद्रपुर के रम्पुरा में आयोजित हुआ। जिसमें भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज ने उधम सिंह नगर की जिले की कार्यकारिणी में 2 नाम जोड़ते हुए व जिला युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। 

जिसमें अर्जुन वाल्मीकि को जिला महामंत्री व विजेंद्र गोडसे को जिला सचिव का दायित्व सौंपा गया।

वही जिला युवा मोर्चा में सुमित वाल्मीकि को जिला अध्यक्ष, आशीष वाल्मीकि को जिला महामंत्री, अनुज बाल्मीकि को जिला उपाध्यक्ष, अनिल बाल्मीकि को उपाध्यक्ष, विशाल कुमार को जिला सचिव, रोहित कुमार को जिला महामंत्री, शिवम को जिला महासचिव, रजत वाल्मीकि को जिला कोषाध्यक्ष व अजीत बाल्मीकि को जिला सचिव बनाया गया।

 कार्यक्रम में मौजूद सभी ने नये पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के राष्ट्रीय निर्देशक दीप लव रहे उन्होंने नव कार्यकारिणी को  शुभकामनाएं दी और उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह ताकत है जिसमें हम सभी लोग समाज में छुपी हर बुराई से लड़ सकते हैं और उससे मुकाबला कर सकते हैं हमें हमेशा समाज हित में कार्य करना है और एक दूसरे का सहयोग बनाए रखना है।




Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़