(G-वार्ता)
गदरपुर। मौर्य एकेडमी में 17.5 वर्ष से 23 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए आर्मी में अग्निवीर भर्ती के मार्गदर्शन के लिए 15 जुलाई 2022 से 17 जुलाई 2022 तक तीन दिन का निशुल्क ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया जा रहा है। जिसमें युवाओं को भर्ती के लिए समस्त जानकारी जैसे फिजिकल ट्रेनिंग, लिखित परीक्षा और मेडिकल संबंधित जानकारी सेना से रिटायर्ड अधिकारियों द्वारा दी जाएगी। उक्त जानकारी देते हुए मौर्य एकेडमी के संचालक आनन्द कुमार मौर्य ने बताया कि इस कैंप में युवाओं को फिजिकल ट्रेनिंग भी कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग कैंप की विस्तृत जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9904732690, 9968248724 से कर सकते हैं।
