(G-वार्ता)
गदरपुर । रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला फिर से प्रकाश में आया है जहां एक सांडू भाई पर अपने ही सांडू भाई की नाबालिक बेटी को घर से भगाने का आरोप लगा पीड़ित परिवार द्वारा अपनी बेटी की वापसी की गुहार लगाते हुए थाना गदरपुर में तहरीर सौपी है वही पुलिस द्वारा मामले की गम्भीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार निकटवर्ती ग्राम मजराशिला निवासी युवक ने थाना गदरपुर में तहरीर सौपकर शिकायत दर्ज कराते हुए कहा 21 जुलाई की सुबह उनकी नाबालिग बेटी प्रातः 8:00 बजे घर से कहीं चली गई जिसको काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चल सका और रिश्तेदारों से पता करने पर भी कोई खबर नहीं लग पाई इसी बीच उसके बहनोई मोहम्मद अहमद पुत्र कल्लन निवासी मजरा शीला ने बताया कि प्रार्थी की नाबालिग बेटी को करतारपुर रोड निवासी दिलशाद पुत्र भूरा शाह उर्फ आजम खा अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाकर कहीं ले जाते हुए देखा गया जिसके बाद उनके द्वारा दिलशाद के घर पर पहुंचकर बेटी की पूछताछ की गई परंतु दिलशाद के परिजनों और दिलशाद की पत्नी ने कोई भी तसल्ली बक्श जवाब नहीं दिया। प्रार्थी का कहना है उक्त दिलशाद उनके घर में लगातार आता जाता रहता था और वह प्रार्थी का सगा सांडू भाई है जो नाबालिग बेटी को लेकर चला गया है
पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा दिलशाद पुत्र भूरा शाह उर्फ आजम खा के खिलाफ 363/366 के तहत मुकदमा दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है वही दिलशाद के परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ।
