(G-वार्ता)
गदरपुर / स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व0 सुदर्शन प्रसाद गुप्ता की पत्नी एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी बासमती देवी का लंबी बीमारी के चलते 93 वर्ष की उम्र में हुआ निधन।
ग्राम सकैनिया निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व0 सुदर्शन प्रसाद गुप्ता का सन 1984 में निधन हो गया था उनकी पत्नी 93 वर्षीय बासमती देवी जो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी थी, पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी बीती 23 जुलाई 2022 की रात्रि उनका निधन हो गया निधन की खबर सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई बासमती देवी के बड़े पुत्र राकेश गुप्ता ने कहा कि वैसे तो 1 दिन सबको जाना है पर इस तरह मां का इस दुनिया से चले जाना यकीन नहीं हो पा रहा, मां का आशीर्वाद हमेशा हमारे सिर पर बना रहेगा। सूचना पर गदरपुर तहसीलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट उप जिलाधिकारी राकेश चंद तिवारी ,कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल सिंह, ग्राम प्रधान संजय चौधरी, डॉ,देश राज कंबोज,पृथ्वी बजाज, अमन कंबोज सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने पहुंच कर बासमती देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
