राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

जीएसटी विभाग के सर्वे के विरोध में फूंका प्रशासन एवं सरकार का पुतला

 


(G-वार्ता)

गदरपुर। जीएसटी विभाग के सर्वे बंद करवाये जाने के विरोध में व्यापार मंडल पदाधिकारियों  द्वारा सरकार एवं प्रशासन का काले फीते बांधकर और काले झंडे लहराते हुए पुतला फूंक कर आक्रोश जताया प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी एवं नगर अध्यक्ष दीपक बेहड़ के नेतृत्व में स्थानीय व्यापार मंडल पदाधिकारी मुख्य मार्ग पर मनिहारी  गली के पास एकत्र हुए जहां पुतला फूंकते हुए जोरदार नारेबाजी के बीच उन्होंने प्रशासन शासन प्रशासन एवं जीएसटी विभाग के विरुद्ध जमकर गुबार निकाला व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष राजकुमार भुड्डी ने संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारियों का जीएटी संग्रह बढ़ाने के नाम पर  उत्पीड़न किया जा रहा है उन्होंने कहा व्यापारी वर्ग सरकार का हर कदम पर साथ देता आया है। लेकिन आज टैक्स संग्रह बढ़ाने के लिए व्यापारी को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टैक्स में हेरा-फेरी करने वाली फर्म को विभाग अपने कार्यालय से नोटिस जारी करे क्योंकि विभाग के पास पूरी जानकारी उपलब्ध होती है। व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष दीपक बेहड़ ने कहा  कि विभागीय अधिकारी बाजारों में व्यापारियों को सर्वे के नाम पर प्रताड़ित कर रहे है जिस का संगठन पुरजोर विरोध कर रहा है। उनकी मुख्यमंत्री से मांग  है कि विभागीय सर्वे तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाये अन्यथा व्यापारी वर्ग द्वारा वृहद आंदोलन शुरू किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन एवं सरकार की होगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी, प्रदेश महामंत्री अशोक छाबड़ा,नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़, महामंत्री संदीप चावला, जिला संयुक्त महामंत्री लेखराज नागपाल ,युवा व्यापार मंडल महामंत्री नितिन छाबड़ा संजीव अरोड़ा,राकेश बटला,प्रदीप भुड्डी आदि सहित तमाम व्यापारी मौजूद थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़