राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

45 किलो प्रतिबंधित पैकिंग सामग्री बरामद लगाया जुर्माना, मचा हड़कंप

 



(G-वार्ता)

गदरपुर। देश भर में 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर पावंदी होने के बाद पालिका प्रशासन द्वारा नगर की दुकानों पर छापा अभियान चलाया। छापे अभियान में कई दुकानों पर छापामारी करते हुए प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद करने के साथ जुर्माने लगाए गए सावन फ्रूट जूस से 45 किलोग्राम प्रतिबंधित पैकिंग सामग्री बरामद करके ₹5000 जुर्माना ठोका गया  अधिशासी अधिकारी प्रवीन सक्सैना के नेतृत्व में पालिका कर्मियों द्वारा नगर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ छापा अभियान चलाया गया। छापे अभियान के दौरान दुकानदारों में हड़कम्प मच गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी प्रवीण सक्सेना ने कहा कि यह अभियान समय-समय पर चलता रहेगा। जो भी दुकानदार इसका पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उन्होंने बताया कि जो भी व्यक्ति बाजार में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। ईओ ने बताया कि जिन दुकानदारों को जुर्माना किया गया है यदि उनके द्वारा जुर्माने की धनराशि जमा नहीं की गयी तो उनके खिलाफ कोर्ट का चालान किया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया अभी 5000 रुपये का जुर्माना किया गया है यदि इसके बावजूद भी दुकानदारों ने नियमों का पालन नहीं किया तो जुर्माने की धनराशि बढ़ाई भी जा सकती है। अभियान के दौरान कुछ दुकानदारों की पालिका कर्मियों से नौकझोक भी हुई लेकिन उन पर इसका कोई असर नहीं हुआ। अभियान में पालिका कर्मियों में युगल किशोर गुप्ता, अशोक कुमार बांगा, सीताराम, वीरेन्द्र कुमार आदि  शामिल थे। इधर सब्जी एवं फल विक्रेताओं द्वारा जमकर प्रतिबंधित सिंगल प्लास्टिक का निर्बाध प्रयोग किया जा रहा है जिस पर पालिका प्रशासन की शायद अभी नजर नहीं पड़ी है वहीं प्लास्टिक की थैलियों में कूड़ा कचरा ठंडी नदी में है कि कार प्रदूषित किया जाना भी दुकानदारों द्वारा जारी है जिस पर भी भारी जुर्माने के साथ कार्रवाई किया जाना अति आवश्यक है ।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़