राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

तमंचे की बट से घायल तथा फायर करके जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

 


(G-वार्ता)

गदरपुर। तमंचे की बट से सिर पर वार करके घायल करने एवं उसके बाद फायर कर जान से मारने की धमकी देने वाली घटना का सीओ ने खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया युवक किशोर निकला। 

बुधवार को थाने में घटना का खुलासा करते सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि 10 जुलाई रात्रि को मुस्तफा पुत्र रहमत अली निवासी वार्ड न0 07, गदरपुर की तहरीर में बताया कि रात्रि 8 बजे प्रतिवादी भगत सिहं द्वारा उसके पुत्र के साथ मारपीट, गाली गलौच तथा जान से मारने की नीयत से तमन्चे  के बट से उसके सिर पर वार कर घायल कर दिया तथा तमन्चे से फायर किया जिससे उसका पुत्र बाल-बाल बच गया। आरोपी जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दे गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 307/323/504 आईपीसी के तहत भगत  सिहं पुत्र नामालूम निवासी सकैनिया के खिलाफ गदरपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के शीघ्र खुलासा व त्वरित कार्यवाही हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक काशीपुर, व क्षेत्राधिकारी बाजपुर के कुशल मार्गदर्शन व दिशा निर्देशनानुसार, प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शाह गदरपुर के नेतृत्व  में तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा  घटना स्थल के आसपास पूछताछ, सुरागरसी व पतारसी तथा तैनात मुखबिर की सटीक सूचना पर किशोर भगत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी कुंईखेड़ी, को गदरपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मजरा शीला के पास पावर हाउस के निकट से पुलिस की निगरानी में लिया गया और माननीय किशोर न्यायबोर्ड के आदेश निर्देशों के क्रम में हस्व कायदा पुलिस निगरानी मे लिया गया । उक्त विधि विवादित किशोर से घटना मे प्रयुक्त एक तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किये गये।  पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजेन्द्र शाह, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश चौकी प्रभारी महतोष, उपनिरीक्षक सुनील सुतेडी चौकी प्रभारी गूलरभोज, कांस्टेबल विमल टम्टा एवं दीपक जोशी आदि शामिल थे l

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़