राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

तहसील दिवस पर 13 शिकायतें दर्ज

 


(G-वार्ता)

गदरपुर। तहसील दिवस पर तहसील कार्यालय में करीब एक दर्जन से अधिक शिकायतें दर्ज की गयी। जिसमें अधिकांश जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण पत्र, पेंशन, नकल जारी करने आदि से संबंधित थी जिसमें करीब 11 शिकायतों का तुरन्त निस्तारण किया गया। 

 मंगलवार को तहसील कार्यालय में तहसीलदार देवेंद्र सिंह विष्ट की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया गया। तहसील दिवस में जाति प्रमाण पत्र,आय प्रमाण पत्र, पेंशन, नकल जारी करने, गदरपुर अनाज मंडी में जर्जर हालत में पड़े भवन को सही करवाने सहित  13 शिकायतें दर्ज की गयी। इस  दौरान तहसीलदार द्वारा करीब 11 शिकायतों का संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा तुरन्त निराकरण कराया गया। वही उपस्थित अधिकारियों को शेष शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करते के निर्देश भी दिये गये। इस मौके पर  नायब नाजिर मो. उमर, राजस्व निरीक्षक लक्षमण राम, मुकेश कुमार, शेखर जोशी खंड विकास अधिकारी, अनिल कुमार कृषि अधिकारी, रवि शंकर झा पशु चिकित्साधिकारी, राजपाल सिंह सहायक विकास अधिकारी, मधु सूदन, गीता जोशी बाल विकास परियोजना अधिकारी, एसपीएस सहायक अभियंता लोनिवि, शैलन्द्र भटनागर सहायक अभियंता सिंचाई विभाग, अनिल कुमार सहायक अभियंता लद्यु सिंचाई विभाग, मनोज बर्गली कनिष्ट अभियंता जल संस्थान, हरीश चन्द पूर्ति निरीक्षक, विनय कुमार रावत सहायक अभियंता नलकूप, संजीव सरना चिकित्साधिकारी, विद्या सागर पाठक उपखंड अधिकारी विद्युत विभाग, प्रवीन कुमार सक्सैना अधिशासी अधिकारी गदरपुर, संजय कुमार नगर पंचायत दिनेशपुर, जितेन्द्र कुमार सुयाल अधिशासी अधिकारी पेयजल, सुरेश तिवारी, मोहम्मद इब्राहिम गन्ना विकास निरीक्षक, गिरीश चन्द पंत कोषाधिकारी, रामदत्त जोशी उद्यान पर्यवेक्षक, डीएस बौरा क्षेत्र पर्यवेक्षक, अजय छाबड़ा, शंकी मुंजाल, अभिमन्यु, शाहिल गुम्बर, अंकित खेड़ा आदि अधिकारी एवं अन्य लोग मौजूद थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़