राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

एसएसपी के सिग्नेचर करने पर सिपाही निलंबित

(G-वार्ता) रुद्रपुर। पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही ने छुट्टी के प्रार्थना पत्र पर जिले के कप्तान के ही फर्जी हस्ताक्षर कर दिये। प्राथमिक जांच में पुष्टि के बाद एसएसपी ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है। आपको बता दे कि पिथौरागढ़ के रहने वाले पुलिस कांस्टेबल राकेश कुमार पिछले करीब 10 वर्षो से रुद्रपुर पुलिस लाइन में तैनात है। बीती 29 मई को पुलिस कांस्टेबल राकेश ने घर में आवश्यक कार्य के लिये एसएसपी के नाम 14 दिन के अवकाश का प्रार्थना पत्र लिखा, लेकिन अवकाश स्वीकृति के लिए खुद ही एसएसपी के हस्ताक्षर कर दिये। इसके बाद राकेश ने प्रार्थना पत्र पुलिस लाइन के जीडी मुंशी को सौंप दिया। जीडी मुंशी को एसएसपी मंजुनाथ टीसी के हस्ताक्षर संदिग्ध लगे, तो उन्होंने प्रतिसार निरीक्षक वेदप्रकाश भट्ट को यह प्रार्थना पत्र दिखाया। प्राथमिक जांच में स्पष्ट हुआ कि एसएसपी के हस्ताक्षर फर्जी हैं। रिपोर्ट एसएसपी को भेजी गयी। जिसके बाद बीते रोज एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने फ़र्ज़ी हस्ताक्षर करने वाले सिपाही राकेश को निलंबित कर दिया है।
Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़