राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

5 जून को जेसीज पब्लिक स्कूल ऑडिटोरियम, रुद्रपुर में जिला स्तरीय जु-जित्सू  प्रतियोगिता 2022 होगी आयोजित

(G-वार्ता) रूद्रपुर। जिला जु-जित्सू एसोसिएशन ऑफ उधम सिंह नगर (रजि.) के तत्वावधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय जु-जित्सू प्रतियोगिता 2022 का आयोजन दिनांक 5 जून 2022 को जेसीज पब्लिक स्कूल ऑडिटोरियम, रुद्रपुर में किया जाएगा। जिला स्तरीय जु-जित्सू प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर गुरुवार को जिला जु-जित्सू कार्यालय में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। भारत भूषण चुघ की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिला जु-जित्सू  संघ के अध्यक्ष भारत भूषण, महासचिव ऋषि पाल भारती, कोषाध्यक्ष सेंसई किशोर सिंह ने प्रतियोगिता के उद्घाटन, प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को सहभागिता दिलाने, विधि व्यवस्था, चिकित्सा से संबंधित तथा अन्य विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्ष भारत भूषण ने बताया कि प्रतियोगिता में संपूर्ण जनपद से लगभग 120 खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गो सब जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं एडल्ट्स की विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग करेंगे। व प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों का चयन आगामी उत्तराखंड राज्य स्तरीय जु-जित्सू प्रतियोगिता 2022 के लिए किया जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजन की जानकारी जिला खेल विभाग, उधम सिंह नगर को दी गई है। महासचिव ऋषि पाल भारती ने बताया कि प्रतियोगिता में निष्पक्ष परिणाम के लिए एक निर्णायक मंडल का गठन किया जाएगा। एवं प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि उप खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. गुंजन अमरोही द्वारा किया जाएगा। तथा यह प्रतियोगिता जु-जित्सू  एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड व इंडिया के महासचिव रेंशी विनय कुमार जोशी की देखरेख में संपन्न होगी। साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी चेयरमैन डॉ नागेंद्र शर्मा एवं अन्य पदाधिकारी जुड़े हुए थे।
Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़