राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

बाजपुर में जिला प्रशासन व खनन विभाग की कार्यवाही

(G-वार्ता) बाजपुर। अवैध रूप से क्षमता से अधिक उप खनिज स्टॉक करने पर जिला प्रशासन और खनन विभाग की एक संयुक्त टीम ने आशा,राजलक्ष्मी और मै. सिंह मिनरल्स स्टोन क्रेशर के साथ-साथ एक भंडारण को भी सीज कर दिया है। बुधवार को खनन विभाग की टीम ने बाजपुर के ग्राम बेतखेड़ी में स्थित आशा स्टोन क्रेशर पर निर्धारित क्षमता से 2497 घन मीटर खनिज अधिक उप खनिज पाए जाने पर 87,8944 रुपए का जुर्माना लगा दिया है…उधर बाजपुर के ग्राम गोबरा में स्थित मै.सिंह मिनरल्स स्टोन क्रेशर पर निर्धारित क्षमता से 1087 घन मीटर उप खनिज अधिक पाए जाने पर 38,2624 रुपए का जुर्माना लगा दिया गया है। इसके अलावा बाजपुर के ग्राम इटव्वा में राजलक्ष्मी स्टोन क्रेशर पर निर्धारित क्षमता से 5220 घन मीटर उप खनिज अधिक पाए जाने पर 18,37440 रुपए जुर्माना लगा दिया है….साथ ही साथ बाजपुर के ग्राम गोबरा में स्थित गौरव सिंह के उप खनिज भंडारण स्थल पर निर्धारित क्षमता से 33 धन मीटर अधिक उप खनिज पाए जाने पर आरोपी के भंडारण को भी खनन विभाग की टीम ने सीज कर दिया है। बाजपुर के आशा,राजलक्ष्मी और मैं.सिंह मिनेर्सल्स स्टोन क्रेशर को सीज करने के साथ-साथ खनन विभाग की टीम ने तीनों स्टोन क्रेशर के ई-रवन्ना पोर्टल को भी बंद कर दिया है…फिलहाल बाजपुर में जिला प्रशासन और खनन विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई से स्टोन क्रेशर कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़