राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

डोर टू डोर जनसम्पर्क कर अशोक सागर ने की अपने पक्ष में मतदान की अपील

(G-वार्ता) रुद्रपुर। आदर्श कॉलोनी वार्ड 36 में नगर निगम के उपचुनाव में भाजपा पार्षद प्रत्याशी एडवोकेट अशोक सागर ने अपने वार्ड में डोर डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया और बड़े बुजुर्गों आशीर्वाद लिया एवं आने वाले 12 तारीख को कमल के फूल पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजय बनाने की अपील की है। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष राकेश सिंह भी अपनी टीम के साथ अशोक सागर के चुनाव प्रचार में जुट गए हैं और जनता के बीच जाकर अशोक सागर के पक्ष में मतदान करने के लिए अपील की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा विकास की सोच रखती आई है,और गरीबों के विकास के लिए काम करती है अशोक सागर द्वारा वार्ड में रुको हुए विकास कार्य को तेजी से कराया जाएगा जनता की विभिन्न समस्याओं को निस्तारण जल्द किया जाएगा वार्ड में सड़क नाली लाइट जैसी विभिन्न सुविधा जनता को उपलब्ध कराई जाएंगी इस दौरान तरुण दत्ता,राजेश जग्गा,बबलू सागर,आशा सागर,जगदीश सागर,रेखा तमाम महिलाएं आदि मौजूद थी।।
Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़