(G-वार्ता)
काशीपुर- विपिन कुमार उर्फ विकी पुत्र श्री बाबूराम निवासी मोहल्ला काजीबाग़ कटोराताल काशीपुर अपने भाई वीर सिंह व रजत सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी रामपुरा काशीपुर के साथ समय 22:30 बजे रात्रि में साहनी रिसोर्ट के सामने ठेली पर पकौड़े खा रहे थे की एक मोटरसाइकिल नंबर यूके 18 एन 9865 बुलेट पर एक व्यक्ति आया और गाली गलौज करने लगा जिसका विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी बेल्ट में लगा तमंचा निकाला और जान से मारने की नियत से वादी विपिन कुमार व उसके साथ वालो के उपर कर दिया, फायर पीछे खड़ी ब्रेजा कार यूके 18 एच 99 56 में लगी इसकी सूचना पुलिस को दी गई । मोटरसाइकिल सवार मोटरसाइकिल लेकर चीमा चौराहे की तरफ भाग जिसका वादी व उसके साथ वालो के द्वारा अपनी बरेजा कार से किया तो उसने चीमा चौराहे पर भी हवाई फायरिंग किया सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा वादी के साथ वालो की मदद से चीमा चौराहे पर ही पकड़ लिया। जिसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर 13 जिंदा कारतूस तथा दो खोखा कारतूस 315 बरामद हुए जिसने अपना नाम जसवीर सिंह पुत्र श्री रंजीत सिंह निवासी जसपुर खुर्द थाना आईटीआई उम्र 39 वर्ष बताया जिसके विरुद्ध के विरुद्ध वादी की तहरीर के आधार पर FIR NO 266/22 U/S 307/504/506IPC व फर्द बरामदगी के आधार पर एक तमंचा 315 बोर व 13 अदद जिंदा कारतूस 02 खोखा कारतूस 315 बोर की बरामदगी के आधार परFIR NO 267/22U/S 3/25 A Act पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में
मनोज रतूड़ी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर,वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप मिश्रा,उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार चौकी प्रभारी टांडा उज्जैन,उप निरीक्षक नवीन बुधानी चौकी प्रभारी कटोराताल,सिपाही प्रेम कनवाल मनोज कुमार,अनिल मनराल आदि रहे।
शहर में कर रहा गुंडागर्दी पुलिस ने किया गिरफ्तार
byAman Singh
0
