राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

पुलिस ने चोरी हुए ट्रैक्टर के साथ 02 आरोपियों किया गिरफ्तार

(G-वार्ता) बाजपुर। ट्रैक्टर ट्राली चोरी के सम्बन्ध में थाना बाजपुर पर FIR NO. 170/2022 धारा 379 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसके सफल अनावरण हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिहनगर के निर्देशन में घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित की गई थी। पुलिस द्वारा इस सम्बन्ध में गहनता से घटनास्थल व आस पास लगे 170 CCTV कैमरो को चैक करते हुए प्रभावी सुरागरसी पतारसी की गयी। दिनांक 17.05.2022 को मुखबिर की सूचना पर रामपुर रोड कैमरी रामपुर उ0प्र0 से हरि ओम उर्फ भूरा पुत्र पुन्नीलाल निवासी मोहल्ला चमरिया कस्बा कैमरी थाना कैमरी जनपद रामपुर उम्र 22 वर्ष व राहुल पुत्र मुनीष पाल निवासी जनू नगर थाना कैमरी जिला रामपुर उत्तर प्रदेश उम्र 26 वर्ष को मय ट्रेक्टर ट्राली के गिरफ्तार किया गया। पुछताछ में अभियुक्तगणों द्वारा बताया कि बुरी संगत के कारण हम काफी समय पहले से नशा करने लगे थे तथा नशा करने के लिये हमने चोरी की। दिनाँक 24/25.04.2022 की रात्रि में हम दोनों ने मिलकर गांव रतनपुरा सुल्तानपुर पट्टी बाजपुर से ट्रेक्टर ट्राली चोरी की थी। अभियुक्तगणो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तगणो का नाम / पता 1. हरिओम उर्फ भूरा पुत्र पुन्नीलाल निवासी मोहल्ला चमरिया कस्बा कैमरी थाना कैमरी जनपद रामपुर 2.राहुल पुत्र मुनीष पाल निवासी जनू नगर थाना कैमरी जिला रामपुर उत्तर प्रदेश बरामदा माल वाहन महेन्द्र अर्जुन 555 ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन न()- Uk06-Q-2796 मय ट्राली (रंग नीला) आपराधिक इतिहास अभियुक्त हरिओम 1. FIR NO 69/2020 U/S 379 IPC चोरी के 02 मोबाईल के साथ बाजपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।* दिनांक 17/05/2022 को वादी नासिर पुत्र अबरार निवासी कनोरा बाजपुर ने तहरीर बाबत दिनांक 16 मार्च 2022 की रात्रि में चार्जिंग पर लगे 02 मोबाइलों को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिए जाने के संबंध में दिए जाने पर कोतवाली बाजपुर में मुकदमा अपराध संख्या 238/22 धारा 380 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था. आज दिनांक 18/05/2022 को पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दोराहा चौक बाजपुर से नफीस पुत्र जमील अहमद निवासी चांद मस्जिद धर्म कांटे के पास थाना जसपुर जिला उधम सिंह को चोरी के 02 मोबाइल (सैमसंग) सहित गिरफ्तार किया गया है। जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है *बरामद माल* 1- 02 मोबाइल सैमसंग कीमत कुल 47000 रुपए.
Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़