राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

बेटी की दोनों किडनी खराब, विधवा मां ने मदद की लगाई गुहार

(G-वार्ता) रुद्रपुर। गरीब विधवा माँ के एक इकलौते चिराग की दोनों किडनी खराब होने से उस पर दुखों का पहाड़ टूट गया है अपने एकलौते बेटे की जिंदगी बचाने को मजबूर विधवा अधिकारियों, राजनैतिक दलों और समाजसेवी संगठनों से मदद की गुहार लगा रही है बिंदु खेड़ा छतरपुर पड़ाव मटकोटा निवासी रेनू के पति शिवराज सिंह की पिछले कुछ साल पहले मौत हो गई। सितंबर 2015 को उस वक्त रेनू पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब मेडिकल जांच रिपोर्ट में राजकीय इंटर कॉलेज फौजी मतकोटा में नवी कक्षा के इकलौते बेटे अजय की दोनों किडनी खराब होना बताया गया तब से लेकर रेनू बेटे अजय की जिंदगी बचाने के लिए मशक्कत कर रही है रेनू ने बताया कि डॉक्टरों के मुताबिक जल्द ही अजय की किडनी को बदला नहीं गया तो जान का खतरा हो सकता है जिसमें लगभग पन्द्रह लाख रुपए का खर्च है रेनू ने बताया कि उसने सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व अधिकारियों से मिलकर बेटे की जिंदगी की गुहार लगाई है विधवा रेनू ने लोगों से आर्थिक सहायता देने की मांग की है। वही, आयुष्मान भारत के उधम सिंह नगर, जिला समन्वयक मनोज पांडेय ने बताया कि अजय की हर संभव मदद जिला अस्पताल द्वारा व आयुष्मान कार्ड से निशुल्क की जा रही है और वही आगे भी सरकार द्वारा जो भी योजनाएं चल रही है उससे इनको भलीभांति जानकारी देकर उसका लाभ अजय को दिलाया जाएगा।
Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़