राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

प्रत्येक पंचायत में केम्प लगाकर पति-पत्नी दोनों को पेंशन का देने की मांग, सौपा ज्ञापन

(रिपोर्ट:- आशु अहमद, G-वार्ता) बाजपुर। वृद्धा पेंशन तथा पति पत्नी दोनों को पेंशन दिए जाने के लिए शीघ्र हर ग्राम पंचायत मैं कैंप लगाने की मांग को लेकर ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष महेश राठौर ने उपजिलाधिकारी आरसी तिवारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की। ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष महेश राठौर ने बताया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वृद्धा पेंशन पति-पत्नी दोनों को पेंशन का लाभ अनुमान किया गया है यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है उन्होंने कहा कि विकासखंड बाजपुर की समस्त 58 ग्राम पंचायतों में गरीब मजदूर परिवार रहते हैं आप समस्त ग्राम पंचायतों में जगह-जगह पेंशन ओके कैंप लगाकर गरीब मजदूरों को पेंशन का लाभ दिलवाने के काम करें जिसमें उन मजदूरों को जगह-जगह भागना ना पड़े। इस समय गेहूं की फसल पक्कर तैयार है समस्त मजदूर खेतों में काम करने जा रहे हैं उन्होंने उपजिलाधिकारी से अनुरोध किया कि प्रचार प्रसार करते हुए प्रत्येक पंचायत में केम्प लगाकर पेंशन का लाभ प्रत्येक परिवार को दिया जाए।
Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़